मैंने हमेशा पापा को ऑफ़िस के बाद रात में लिखते हुए देखा हैं ।कैंडल की रौशनी में, पेट के बल लेट कर बुदबुदाते, लिखते रहते। तब रोटोमैक का ब्लू पेन और गुरुकुल रजिस्टर बस यही होता था उनके साथ।एक तपस्वी जैसा एकाग्र होकर लिखते थे वो। आज भी पापा जब लिखते है तो ऐसा लगता है की कोई तपस्वी अपनी तपस्या का रियाज़ कर रहा हो।
मुझे याद है की उनकी तरह ही पेट के बल, रज़ाई में घुस कर, सुबह सुबह लाइट चली गयी थी, कैंडल की रौशनी में अपनी पहली कविता लिखी थी मैंने। दीदी और माँ को सुनाया था, उन्होंने बोला, सुबह चाए पीते वक्त पापा को सुना देना।
पापा ने सुना और मुस्कुराए । फिर शाम को मुझे मैक्सिम गोरकी की किताब माँ पढ़ने को दिया और बोले, खूब लिखो पर उससे ज़्यादा पढ़ना। नीचे मेरी पहली कविता की तस्वीर है।