मुझे वापस समुद्र के पास लौटना होगा

मुझे वापस समुद्र के पास लौटना होगा निहत्थे समुद्र को विशाल आकाश ने अपने भीतर समेट रखा है चील की कंठ से जादू फूट रहा है बावरी पतंग सा पूरे आसमान में इतरा रहा है समुद्र वहीं कोने में अपनी क्षमताएँ समेटे बैठा है काली स्याही-सा काग़ज़ पर पसर रहा है मुझे लौटना होगा लहरों की ख़ातिर यायवर जीवन की ख़ातिर चील का जादू टूट गया इत्र हाथों से छूट गया समुद्र की गूँज नब्ज़ों से बाहर आ गयी उसकी भाषा अब क़ब्ज़े में आ गयी|

— वल्लरी

चिट्ठियाँ

कभी-कभार एक चिट्ठी — एक नई कविता और लिखने की मेज़ से कुछ बातें।

Subscribe