जब कही खो जाओ

जब कहीं खो जाओ तो सिर्फ़ उस तरफ़ बढ़ो जहाँ प्रेम की गंध हो, जहाँ बारूद से भरे रास्तों के ऊपर घास उग चुकी हो, जहाँ कोलाहल के बाद शाम हुई हो, जहाँ कश्तियों के थकने के बाद वाले रुके हुए किनारे हों जहाँ जंगल के देवता हों जहाँ पेड़ों से छन कर आरही धूप तुम्हारे मन के गहरे अंधेरे कुएँ में मित्र की तरह ज़बरदस्ती घुस आए।

— वल्लरी

चिट्ठियाँ

कभी-कभार एक चिट्ठी — एक नई कविता और लिखने की मेज़ से कुछ बातें।

Subscribe