तुम्हारे बाग़ी होने का
तुम्हारे बाग़ी होने का पर्चा मिला
राजद्रोह का आरोप है
बनते बाँध को रोकने की कोशिश में खुद जलबंधक बन गयी
तुमने जो अपने छत्तीस में रचा,
मैंने छत्तीस चाँदों के उगने के बाद पढ़ा
लाल किताब पर फिर से उभरी हो तुम
कुछ कहते परवाना बन कर और कुछ कहते फिर बाग़ी है
मैं कहती हूँ तुम बैरागी हो
— वल्लरी